बिहार

Bihar: कांग्रेस सांसद पर बदमाशों ने किया हमला

Sarita
31 Jan 2025 7:43 AM IST
Bihar: कांग्रेस सांसद पर बदमाशों ने किया हमला
x
Bihar बिहार: बिहार के कैमूर जिले में गुरुवार को बदमाशों ने कांग्रेस सांसद पर जानलेवा हमला कर दिया. सांसद के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं, जिसके बाद उन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के पास की है, जहां सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार के भाई के सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल के चुनाव जीतने के बाद स्कूल के लोग और बस चालक जुलूस निकाल रहे थे. इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे सांसद मनोज कुमार के साथ बदमाशों ने मारपीट की|
हमले में उनका सिर फट गया. घटना की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी मोहनिया, डीएसपी मोहनिया, एसडीएम भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. इस मामले को लेकर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई. इस झड़प में सांसद समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मौके पर एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
Next Story