
x
Bihar : नालंदा में गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव के पास की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिहार शरीफ पटना मुख्य मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बीघा गांव के रहने वाले स्वर्गीय ननन यादव के बेटे (45) दिलीप यादव के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि साइकिल पर सवार होकर दिलीप यादव मजदूरी करने के लिए घर से बिहार शरीफ जा रहे थे। तभी बिहार शरीफ-पटना मुख्य मार्ग के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुनापर गांव के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही दिलीप यादव की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को देख चीख पुकार मच गई।
सड़क हादसे में मौत और जाम की सूचना मिलने के बाद नूरसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक, अंचलाधिकारी दीपक कुमार, नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार,एसआई रमेश पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की आर्थिक मदद दी गई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharदुर्घटनाअधेड़मौतaccidentmiddle-aged mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





