
x
Bihar बिहार: जिले के दलित बस्ती में भीषण आग लगने की घटना हुई है. इस आग में 4 बच्चे जिंदा जल गए हैं. एक लड़का और 3 लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई. आग में 20 घर जल गए. घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव की है. बताया जा रहा है कि बिजली में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. जिसके बाद एक के बाद एक घर में आग लग गई और कई घर जलने लगे. लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. वहीं बच्चे घर में ही फंसे रहे|
इस आग में कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है. ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. घटना के बाद से मौके पर चीख पुकार मची हुई है. बताया जा रहा है कि बच्चे आग की लपटों में घिरकर झुलस गए. गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. पीड़ित परिवार अपने बच्चों की तलाश कर रहे हैं. गांव की स्थिति हृदय विदारक बनी हुई है|
मरने वाले 4 बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पूरा गांव गमगीन है. मृतकों के परिजन दहाड़े मारकर रो रहे हैं. मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू पासवान नामक व्यक्ति के 3 बच्चों की जलने से मौत हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से यह घटना हुई है. 4 छोटे बच्चों की मौत हो गई है. आपदा प्रबंधन मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये देगा. जिनके घर जले हैं उन्हें दो वक्त का भोजन मुहैया कराया जाएगा. अनुग्रह अनुदान की राशि दी जाएगी. घर की क्षति का आकलन किया जाएगा|
TagsBiharबस्तीआगजले4 बच्चे Biharcolonyfireburnt4 childrenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





