
x
Bihar बिहार: नाथनगर के अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में दो घर जलकर राख हो गए और पांच लाख रुपये नकद समेत सारा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया गांव में बुधवार शाम खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में अमित मंडल और उनके पड़ोसी कांत लाल मंडल के दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में कांत लाल मंडल के घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद सहित दोनों घरों का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले अमित मंडल के घर में लगी। अग्नि पीड़ित अमित मंडल की पत्नी संजू देवी ने बताया कि बुधवार को ही सिलेंडर में गैस भरवाकर लाया गया था। शाम में खाना बनाते समय अचानक गैस लीक होने लगी, जिससे सिलेंडर में आग पकड़ ली। आग की लपटें तेज होने के कारण कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया और पास के कांत लाल मंडल के घर तक फैल गई।
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दोनों घरों के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल आए |}इस घटना में कांत लाल मंडल के घर में रखे लगभग पांच लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए। उनकी पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वे किसान परिवार से हैं और कर्ज चुकाने के लिए पैसे जमा कर रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत यह रही कि आग लगने के दौरान दोनों घरों के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है
TagsBiharगैस सिलेंडरअग्निकांडघरराख Bihargas cylinderfirehouseashes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





