बिहार

Bihar: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान

Sarita
21 Jun 2025 10:04 AM IST
Bihar: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,  लाखों की संपत्ति का नुकसान
x
Bihar बिहार: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर में शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं. आग की चपेट में फास्ट फूड, जनरल स्टोर, मोबाइल और फल जैसी दुकानें आईं. पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर में शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं. घटना में करीब सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया|
अग्निशमन सहायक पदाधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग फैली, जिसमें कुल छह दुकानें जलकर राख हो गईं. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है. लगातार हो रही आग की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है|

Next Story