
x
Bihar बिहार: लोगों का कहना है कि पिछले छह महीने में मंझौल थाना क्षेत्र में हत्या, चोरी, लूट, छिनतई और गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस अब तक किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल मुख्यालय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की रात दो बाइक पर सवार करीब चार बदमाशों ने मंझौल बाजार के गांधी टोला मोहल्ले में एक घर पर चढ़कर गोलीबारी की। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जब तक परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तब तक नकाबपोश बदमाश भाग निकले।
गोलीबारी की यह घटना मंझौल थाना क्षेत्र के चट्टी रोड स्थित स्वर्गीय राम नारायण महतो के पुत्र सुंदर महतो के घर पर हुई। सूचना मिलते ही मंझौल थाना प्रभारी रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने खिड़की और दरवाजे पर करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। नकाबपोश होने के कारण किसी की पहचान नहीं हो सकी। गोलीबारी का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर-उधर कई गोलियां व खोखे मिले। जबकि एक खोखा गेट की लकड़ी के अंदर फंसा हुआ था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
पुलिस ने घटनास्थल से चार छर्रे व एक खोखा बरामद किया है। जांच जारी है। पिछले छह माह में मंझौल थाना क्षेत्र में हत्या, चोरी, लूट, छिनतई व गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस अब तक किसी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है। इससे लोगों में आक्रोश है। जिस घर पर गोलीबारी हुई, वह गली बाजार के दो मुख्य मार्गों से जुड़ा हुआ है। इसका फायदा उठाकर अपराधी एक रास्ते से आये और दूसरे रास्ते से भाग निकले।
TagsBiharबदमाशोंघरहमलाफायरिंगजांचपुलिस BiharmiscreantshouseattackfiringinvestigationPoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





