
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 25 वर्षीय विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अमनौर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा गाँव निवासी धूपनाथ राय की पुत्री नीतू कुमारी (25) की शादी अमनौर थाना क्षेत्र के मनी सिरिसिया गाँव निवासी पप्पू कुमार राय के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल और पैसे की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते नीतू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जाँच कर रही है।
Next Story





