
x
Biharबिहार : बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडी गांव में सोमवार रात चिकन चिली खाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक राजेश मांझी को चिंताजनक हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। इस घटना में एक अन्य युवक अमरकांत कुमार भी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात राजेश मांझी और उसके दोस्त गोपाल कुमार सहित तीन युवक घसियाडी गांव में चिकन चिली खा रहे थे। इसी दौरान 3-4 की संख्या में कुछ लोग वहां पहुंचे और चिकन चिली खा रहे युवकों से विवाद शुरू कर दिया। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान एक हमलावर ने राजेश मांझी पर ऑटोमेटिक चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसके जंघा और हाथ पर तीन जगह चाकू लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे PMCH रेफर कर दिया गया।
इस मारपीट में अमरकांत कुमार नामक एक अन्य युवक के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे वह भी जख्मी हो गया। राजेश मांझी के दोस्त गोपाल कुमार ने बताया कि वे दुकान से चिकन चिली खरीदकर लाए थे और खा रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने आकर गाली-गलौज की और फिर चला गया। थोड़ी देर बाद वह वापस आया और अचानक मारपीट करने लगा।
गोपाल कुमार के अनुसार, हमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर राजेश मांझी पर वार किया, जिससे वे कुछ समझ नहीं पाए। मारपीट में 5-6 लोग शामिल थे और घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsBiharयुवकहमलाBiharyoung manattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





