
x
Bihar बिहार: तेघड़ा थाना क्षेत्र में बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 12,010 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस कार्यालय बेगूसराय से जारी जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की शाम तेघड़ा थाना की गश्ती टीम को ग्राम दुलारपुर स्थित पंचायत भवन के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों के अवैध हथियार के साथ मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। आशंका जताई गई कि दोनों किसी संगीन अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे।सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देश प्राप्त किया गया। इसके बाद तेघड़ा थाना की गश्ती टीम और सशस्त्र बल ने पंचायत भवन की चारों ओर से घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 03 देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, 01 मोबाइल फोन और ₹12,010 नकद बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर लिया गया।
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है गंभीरपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मन्नु कुमार के खिलाफ पहले से रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं सुमित कुमार हत्या, डकैती की तैयारी, पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामलों में नामजद रह चुका है।इस संबंध में तेघड़ा थाना कांड संख्या 02/26 (दिनांक 01.01.26) दर्ज कर धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।
TagsBiharपुलिसकार्रवाईpoliceoperation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





