
x
Bihar: मैसूर के 10 करोड़ रुपये के ज्वेलरी लूट कांड में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी छोटू सिंह को दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई।कर्नाटक पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की सोना लूट मामले में वांछित आरोपी छोटू सिंह को दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मैसूर पुलिस ने बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की।
जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को कर्नाटक के मैसूर जिले के हुस्नासूर स्थित स्काई गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में बाइक सवार बदमाशों ने महज पांच मिनट में करीब 8 किलो सोना, चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए थे। लूट की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
जांच के दौरान वीडियो फुटेज से बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी पंकज सिंह की पहचान हुई, जिसे बाद में कर्नाटक पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पंकज सिंह की निशानदेही पर दरभंगा के हायाघाट निवासी छोटू सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद कर्नाटक पुलिस दरभंगा पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश और रेकी कर रही थी।
पुलिस को देखते ही छोटू सिंह ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने बताया कि कर्नाटक पुलिस की करीब 15 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई में शामिल थी। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ के लिए कर्नाटक ले जाया गया है। हालांकि, उसके पास से हुई बरामदगी के संबंध में स्थानीय पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।वहीं, आरोपी की पत्नी ज्योतिमाला ने बताया कि छोटू सिंह से उसकी दूसरी शादी थी। पहले पति के निधन के बाद करीब आठ साल पहले दिल्ली कोर्ट में दोनों की शादी हुई थी। उसने बताया कि छोटू सिंह दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करता था।
ज्योतिमाला का आरोप है कि पांच दिन पहले पुलिस उनके घर आई थी और तलाशी के दौरान मंगलसूत्र समेत छोटे जेवरात और मोबाइल फोन जब्त कर ले गई।फिलहाल कर्नाटक पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस अंतरराज्यीय लूट कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
TagsBiharज्वेलरी लूटखुलासाjewelry robberybreakthrough जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





