बिहार

Bihar: ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Sarita
21 Sept 2025 8:55 AM IST
Bihar: ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
x
Bihar: सुपौल में गुरुवार की देर रात विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान एक महिला डांसर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। हालांकि, घटना के बाद कार्रवाई के बजाय प्रतापगंज और ललितग्राम थाने की पुलिस सीमा विवाद सुलझाने में उलझी रही।मामले में प्रतापगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी ललटू उर्फ चिंटू को नामजद किया गया है, जबकि दो अन्य अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इस बीच पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इसमें वह ऑटो चालक भी शामिल है, जिसकी गाड़ी से पीड़िता को हालत बिगड़ने के बाद प्रतापगंज पीएचसी लाया गया था। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि मुख्य आरोपी ललटू उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Next Story