बिहार

बिहार महागठबंधन के नेताओं का राजभवन पहुंचना शुरू, कुछ देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

Sarita
16 Aug 2022 11:13 AM IST
Bihar Mahagathbandhan leaders start reaching Raj Bhavan, swearing-in ceremony will start in a while
x

फाइल फोटो 

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 30 से ज्यादा विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शामिल होने पर संशय है। वे बीती रात पटना नहीं पहुंच पाए। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। आरजेडी से सबसे ज्यादा करीब 16 मंत्री शपथ लेंगे। जेडीयू से 12-13 विधायकों का शपथ ग्रहण होना है। कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक के मंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा है। शपथग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे राजभवन में शुरू होगा। राज्यपाल फागू चौहान सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। विभागों का बंटवारा भी आज ही होने की संभावना है।

Next Story