
x
Bihar बिहार: बिहार के अरवल जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहा पर पारिवारिक विवाद के दौरान तीन माह की बच्ची की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमापर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान नीतीश कुमार की 3 माह की बेटी कृति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार का अपने भाई विकास कुमार के साथ अक्सर जमीन लेकर विवाद होता था। फिर इस बात को लेकर विवाद हुआ था।
देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान घर में सो तीन माह की बच्ची की विकास कुमार ने ईंट-पत्थर कूच कर हत्या कर दी। बच्ची के माता-पिता भी घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक बच्ची के परिजनों ने उसके चाचा और चाची पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharजमीनी विवादभतीजीहत्याBiharland disputeniecemurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





