
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलते समय दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर को गंभीर हालत में छपरा के सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दंदासपुर गांव निवासी योगेंद्र राम और राजू साह (35) हरपुर कोठी गांव में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोल रहे थे। इसी दौरान योगेंद्र राम नियंत्रण खो बैठा और सेप्टिक टैंक में गिर गया, उसे बचाने के प्रयास में राजू साह भी उसी टैंक में गिर गया।
जहां राजू साह की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि योगेंद्र राम को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story





