
x
Bihar बिहार: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में देवघर से लौट रहे कांवड़ियों का एक अनियंत्रित वाहन 80 वर्षीय एक बुजुर्ग को रौंदते हुए पलट गया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 28 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाकर लौट रहे कांवड़ियों का एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से थोड़ी दूर एक घर के पास खड़े एक बुजुर्ग को रौंदते हुए पलट गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि वाहन पर सवार छह कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद सकरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच व कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 मुसहरी के पास हुई। सभी घायल हो गए और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की जा रही है।
TagsBiharकांवड़ियोंवाहनबुजुर्गकुचलामौतकईघायलBiharKanwariyasvehicleold mancrusheddeathmanyinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





