
x
Bihar बिहार: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार कांवड़ियों को कुचल दिया। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बैरिया बस स्टैंड के पास हुई। मरने वाले कांवड़ियों की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के चिपुरा कला गांव निवासी नीरज कुमार (20) और बबलू कुमार (23) के रूप में हुई है। घायल युवक भी इसी गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि चारों युवक सावन में गंगा जल लेने के लिए बाइक से गायघाट गंगा घाट जा रहे थे, तभी बैरिया बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उधर, हादसे के बाद मृतकों के आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर हंगामा किया और आगजनी कर मुआवजे की मांग की. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. उधर, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|
TagsBiharगंगा जलकांवड़ियोंट्रककुचलाBiharGanga waterKanwariyastruckcrushed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





