
x
Bihar Crime : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र (पालीगंज के निकट) में शुक्रवार रात अपराधियों ने खुलेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय ज्वेलरी दुकानदार संजय सोनी को दुकान बंद कर घर लौटते समय तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी कंधे में लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
संजय सोनी शुक्रवार को सामान्य दिनचर्या के अनुसार उन्होंने दुकान बंद की और घर की ओर निकल पड़े। जैसे ही वे कुछ कदम आगे बढ़े, तीन बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे। बिना किसी बात के बदमाशों ने तमंचा निकालकर संजय पर फायर कर दिया। गोली सीधे उनके कंधे में लगी।बदमाशों ने गोली मारते ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल ज्वेलर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया है।
घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा (कारतूस का खोल) और अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है|प्रारंभिक जांच में बदमाशों की पहचान और मंशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
TagsBiharज्वेलरगोलीदहशतBiharJewelershootingpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





