
x
Bihar बिहार: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. वे आए दिन चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जीविका दीदी को निशाना बनाते हुए उनसे 2 लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब जीविका दीदी बैंक से लोन का पैसा लेकर घर लौट रही थीं. जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि 4 जीविका दीदी एसबीआई गढ़पुरा से लोन के लिए 2 लाख रुपये निकालकर ई-रिक्शा से भांसी के रास्ते अपने घर दुनही लौट रही थीं. इस दौरान भांसी गांव से पहले मिट्टी के चिमनी टीले के पास जेसीबी लगे होने के कारण ई-रिक्शा साइड में हो गया|
तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और गढ़पुरा की ओर भाग निकले. दुनही निवासी स्व. अंगद मुखिया की पत्नी सुरबाला देवी ने बताया कि वह कैलाश जीविका स्वयं सहायता समूह की दो अन्य महिलाओं गांव के शंकर सहनी की पत्नी नुनुवती देवी और कन्हैया सहनी की पत्नी रंजना देवी के साथ बैंक गई थी। इसी दौरान अपराधियों ने 2 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद जीविका दीदी ने घटना की सूचना गढ़पुरा थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
TagsBiharजीविका दीदीलूटBiharJeevika Didirobbedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





