
x
Bihar बिहार: बिहार में रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाने की पुलिस ने शनिवार को 34 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर छत्तीसगढ़ से ओडिशा के रास्ते गांजा की खेप लेकर औरंगाबाद जिले के इंद्रपुरी होते हुए रोहतास आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (1) कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें जिला आसूचना इकाई के साथ इंद्रपुरी थानाध्यक्ष को भी शामिल किया गया। कुमार ने बताया कि इंद्रपुरी बराज पर गठित विशेष टीम द्वारा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
इस दौरान पाया गया कि गांजा तस्कर दो चार पहिया वाहन से ओडिशा से इंद्रपुरी आ रहे हैं, जिसमें आगे वाले वाहन में एक महिला बैठी हुई है। यह वाहन लाइनर का काम कर रहा है, जो पीछे चल रहे गांजा लदे दूसरे वाहन को पुलिस की गतिविधियों की सूचना दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गठित टीम ने इंद्रपुरी बराज के पास दोनों कारों को चिन्हित कर दंडाधिकारी की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से चार बैग में छिपाकर रखा गया 34 किलो गांजा जब्त किया गया।
तस्कर कपिल सिंह और लाइनर बलिराम पांडेय तथा एक महिला विभा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से ओडिशा में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते हैं और सासाराम में उसे बेचते हैं। इस काम में ये लोग एक वाहन पर गांजा लोड करते हैं और दूसरे वाहन को लाइनर के रूप में आगे रखते हैं ताकि पुलिस की मूवमेंट का पता चल सके।
TagsBiharगांजातस्करगिरफ्तारBiharGanjaSmugglerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





