
x
Bihar बिहार: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रफ्तार के कहर ने एक मासूम की जान ले ली। सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय गौतम कुमार को एक तेज रफ्तार ऑटो ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
मृतक के पिता संजय कुमार राम ने बताया कि उनका बेटा गौतम घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे के बाद बच्चे को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया।
सूचना मिलते ही अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। साथ ही, दुर्घटना की जाँच और ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को हर संभव मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और सड़क जाम हटा लिया गया है।
TagsBiharवाहनचपेटमासूममौत Biharvehiclehitinnocentdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





