
x
Bihar: ट्रेन से सफर करने वाले देश के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब 10 घंटे पहले तैयार होगा। पहले यह 8 घंटे पहले बनता था। रेलवे बोर्ड (Indian Railway) ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। इस बदलाव से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
यात्रियों की परेशानी होगी कम
वहीं, नए नियम से यात्रियों की परेशानी कम होगी। उन्हें सफर से 10 घंटे पहले पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं। बता दें कि रेलवे ने इसी साल 8 घंटे पहले चार्ट बनाने की व्यवस्था शुरू की थी, लेकिन अब इस समय को बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है। चार्ट पहले बनने से यात्रियों की परेशानी कम होगी। यदि टिकट कंफर्म नहीं हुआ होगा तो उनके पास 10 घंटे का समय होगा कि वो दूसरे विकल्प की तलाश करेंगे।
अब 10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट
दोपहर 2 बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट पिछली रात 8 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा। इससे यात्रियों को पहले ही पता चल जाएगा कि टिकट कन्फर्म है या नहीं।
दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए पहला चार्ट 10 घंटे पहले तैयार होगा।
रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों का चार्ट भी 10 घंटे पहले तैयार कर लिया जाएगा।
रेलवे बोर्ड का मानना है कि चार्ट पहले तैयार होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उनके पास 10 घंटे का समय होगा कि वो दूसरे विकल्प की तलाश करेंगे। इतना ही नहीं, रेलवे ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि कि वह यात्रा से पहले एक बार चार्ट स्टेटस जरूर चेक करें।
TagsBiharFirst Reservation ChartIndian Railwayनियम जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





