
x
Bihar बिहार: बिहार के शिवहर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिपराही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीनापुर बलहा गांव में शनिवार की दोपहर आपसी विवाद में अमरेश कुमार ने अपनी पत्नी पूजा कुमारी (30) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इसके बाद अमरेश थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पति अमरेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharपत्नीहत्यापतिपुलिसआत्मसमर्पणBiharwifemurderhusbandpolicesurrenderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





