
x
Bihar बिहार: दरभंगा जिले में अवैध प्रेम संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना रविवार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौनी वार्ड-5 में हुई। आरोपी ने अपनी पत्नी के गले और सिर पर कैंची से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लालबाबू दास की पत्नी सुमित्रा देवी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मृतका का मायका बिरौल थाना क्षेत्र के तरवारा गांव में है। करीब 5 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनकी एक 3 साल की बेटी भी है।
ग्रामीणों के अनुसार, सुमित्रा का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार समझाने के बाद भी सुमित्रा रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं हुई। इसी तनाव के बीच 26 अगस्त को वह अपनी बेटी के साथ बिना किसी को बताए दिल्ली चली गई। पति को शक था कि वह अपने प्रेमी से मिलने गई है। वह भी उसके पीछे-पीछे दिल्ली आ गया। ग्रामीण अजीत कुमार मंडल के अनुसार, सुमित्रा 30 अगस्त को दिल्ली से लौटी थी, जबकि लालबाबू 31 अगस्त को घर आया था। घर लौटते ही उसने अपनी पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया।
एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि मृतका का किसी और से प्रेम-प्रसंग था। इसी विवाद के चलते हत्या की गई। घटनास्थल से खून के धब्बे, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त कर एफएसएल टीम को जांच के लिए भेज दिए गए हैं। मायके पक्ष को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
TagsBiharपतिपत्नीहत्याआरोपीगिरफ्तारBiharhusbandwifemurderaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





