
x
Bihar बिहार : बिहार की पटना सिटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित कार सीधे पानी से भरी नहर में जा गिरी। इस हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोगों ने मौके पर कूदकर अपनी जान बचा ली।
मिली जानकारी के अनुसार, बिक्रम थाना क्षेत्र के अंर्तगत मोजक्का टोला गांव के समीप नहर रोड की है। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय मालती देवी और उनके 54 वर्षीय पति जितेंद्र कुमार के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग औरंगाबाद जिले के कुटुम्ब गांव से पटना की ओर जा रहे थे। कार सवारों ने बताया कि वे किसी मरीज के इलाज के सिलसिले में शहर जा रहे थे, तभी अचानक मोजक्का टोला के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। रफ्तार तेज होने के कारण कार सड़क से उतरकर सीधे गहरी नहर में जा पलटी कार जैसे ही नहर की ओर मुड़ी, दो सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए दरवाजे खोलकर बाहर छलांग लगा दी। हालांकि, 46 वर्षीय मालती देवी और 54 वर्षीय जितेंद्र कुमार वाहन के अंदर ही फंस गए। नहर में जलस्तर अधिक होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई, जिससे दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
हादसे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। बिक्रम थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दतियाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिक्रम थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।
TagsBiharकारनहरपति-पत्नीमौत Biharcarcanalhusband and wifedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





