बिहार

Bihar: इंसानियत शर्मसार ,कूड़े में मिला नवजात का शव

Sarita
8 Jan 2026 10:34 AM IST
Bihar: इंसानियत शर्मसार ,कूड़े में मिला नवजात का शव
x
Bihar बिहार: खबर वैशाली के हाजीपुर से है, जहां एक बार फिर हाजीपुर में इंसानियत शर्मसार होती हुई नजर आ रही है. हर दिन सुबह के भांति लोग अस्पताल गेट पर चाय की चुस्की ले रहे थे. तभी एक महिला आती है और कचरे के ढेर में कुछ फेंक देती है. तभी वहां कचरे के ढेर के पास कुत्ता पहुंचता है और कचरे के ढेर से नवजात शिशु का शव लेकर सड़क पर बैठकर खाने लगता है|जिसके बाद स्थानीय दुकानदार और वहां चाय पी रहे लोगों की नजर उस पर जाती है. तभी लोगों के द्वारा उसे भगाया जाता है और देखा जाता है कि वह एक नवजात शिशु का शव है. तब स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है|
महज 200 मीटर स्थित नगर थाने की पुलिस को पहुंचने में करीब 2 घंटे का वक्त लग जाता है. एक तरफ हाजीपुर में भ्रूण हत्या रोकने के लिए जिला प्रशासन काम कर रही है, लेकिन यह काम सिर्फ दिखावा है. हाजीपुर के सभी निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में अवैध रूप से भ्रूण हत्या की जा रही है. यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस प्रकार हाजीपुर शहर के सदर अस्पताल गेट के पास कचरे के ढेर में नवजात शिशु का शव मिला हो, लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. इसी कारण निजी नर्सिंग होम में अवैध रूप से हत्या का काम जारी है|
स्थानीय दुकानदार राजा ने बताया कि एक महिला आई थी, बोरे में कचरा लेकर और यहां फेंक दी. कुछ देर बाद दो-तीन कुत्ते मिलकर कचरे को उलट-पुलट करने लगे और नवजात शिशु के शव को लेकर खाने लगे. तभी हम लोगों का ध्यान उस पर गया और हम लोगों ने कुत्तों को भगा दिया. इसके बाद इसकी सूचना हम लोगों ने अस्पताल प्रशासन और नगर थाने की पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. जिसके बाद हम लोगों के द्वारा कचरा चुन रहे नगर परिषद टीम से इस शव को हटवाया गया|
Next Story