बिहार

Bihar: भीषण सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sarita
2 Sept 2025 7:40 AM IST
Bihar: भीषण सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
x
Biharबिहार: लखीसराय जिले के बाईपास रोड स्थित बीएड कॉलेज के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक और मैजिक वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों की पहचान गोविंदबीघा निवासी कन्हैया कुमार और गुड्डू कुमार के साथ कासिमपुर निवासी मैजिक चालक जय राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक घर से टहलने के लिए निकले थे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रही एक मैजिक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार और मैजिक चालक दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर शाहिद वसीम ने बताया कि कन्हैया कुमार की हालत बेहद गंभीर है, जबकि गुड्डू कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास रोड पर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मैजिक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story