बिहार

Bihar : भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत

Sarita
16 Sept 2025 7:25 AM IST
Bihar बिहार: पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के पास सोमवार स्टेट हाईवे (SH-131) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का शरीर कई टुकड़ों में फटकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शरीर के बिखरे हुए हिस्सों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शरीर के कई हिस्से सड़क पर बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान हो सके। नौबतपुर थाना पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Next Story