
x
Bihar बिहार: बिहार के नवादा जिले में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां बारात से लौट रही कार को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं|
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कोनिया इलाके के केएलएस कॉलेज के पास हुई. बताया जा रहा है कि छोटी पाली गांव निवासी गणेश शंकर विद्यार्थी के बेटे राहुल कुमार की बारात रूपौ के धनवा गांव गई थी. वहीं, कार में सवार बाराती रात में शादी से लौट रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. भीषण टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया|
हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मृतकों की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव निवासी पूर्व मुखिया पंकज चंद्रवंशी, चालक धीरेंद्र कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घायलों में दुर्गा प्रसाद सिंह और जैनेंद्र प्रसाद शामिल हैं, जिनका इलाज विम्स पावापुरी में चल रहा है।
TagsBiharकारहादसा3मौतBiharcaraccident3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





