बिहार

Bihar: खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या

Sarita
28 March 2025 12:41 PM IST
Bihar: खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या
x
Bihar: बिहार के सहरसा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, उसने उसके शव को छिपा दिया. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित धमसैनी गांव का है|
बताया जा रहा है कि धमसैनी गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी विकास कुमार ने दो साल पहले मृतक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे गांव लाकर शादी कर ली. गुरुवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विकास कुमार ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की दबिया से काटकर हत्या कर दी और फिर शव को घर में ही छिपा दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार भी हो गया. स्थानीय लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Next Story