
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार रात हिस्ट्रीशीटर अजीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फोरलेन स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में हुई। अजीत राय अपनी प्रेमिका से मिलने उसके किराए के कमरे में गया था। बदमाशों ने उसका पीछा किया और कमरे में घुसकर उसे गोली मार दी। सीने और पेट में 5 गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजीत चुन्नू ठाकुर गिरोह का शूटर भी रहा है।
जानकारी के अनुसार अजीत राय मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र स्थित गौसनगर गुरदह गांव का रहने वाला था। उसकी प्रेमिका ने 15 दिन पहले डॉक्टर्स कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया था। शुक्रवार की रात अजीत उसके पास आया था। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रुन्नीसैदपुर, मिठनपुरा के साथ-साथ झारखंड में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं|
TagsBiharप्रेमिकाहिस्ट्रीशीटरहत्याBihargirlfriendhistory sheetermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





