बिहार

Bihar : तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, तीन की मौत

Sarita
24 May 2025 10:21 AM IST
Bihar : तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, तीन की मौत
x
Bihar बिहार: सीवान में भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. कार चालक की हालत गंभीर है. घटना शनिवार की सुबह गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास हुई. हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई और सभी यात्री कार में फंस गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला, लेकिन तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी|
घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग विदेश से आने वाले किसी व्यक्ति को रिसीव करने पटना एयरपोर्ट गए थे. सीवान लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से यह भीषण हादसा हुआ. पुलिस को आशंका है कि मृतक और घायल जीबी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है और
मृतकों
की पहचान में जुट गई है|
स्थानीय निवासी रामनाथ यादव ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़े. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है|
Next Story