बिहार

Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंदा, मचा हड़कंप

Sarita
22 March 2025 9:25 AM IST
Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंदा, मचा हड़कंप
x
Bihar : बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. घटना हलई थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-पटोरी मुख्य मार्ग पर चकलाशी चौक के पास हुई. हादसे में मृत युवक हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के निवासी थे. उनकी पहचान बरियारपुर वार्ड-6 निवासी नथुनी पासवान के पुत्र रविन्द्र कुमार (19 वर्ष) और सूरत पासवान के पुत्र रंजन कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे|
इसी बीच उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे बाद सड़क जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Next Story