बिहार

Bihar : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, चालक घायल

Sarita
13 July 2025 11:46 AM IST
Bihar : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, चालक  घायल
x
Bihar बिहार: वैशाली जिले के महुआ मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के सेदुआरी हाई स्कूल के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सड़क किनारे पंचर की दुकान चला रहा एक दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक महुआ से हाजीपुर जा रहा था और तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए भेज दिया गया है और ट्रक मालिक को भी सूचित कर दिया गया है।
Next Story