बिहार

Bihar : तेज रफ्तार ट्रक ने डीटीओ ऑफिस की गाड़ी को मारी टक्कर, ईएसआई की मौत

Sarita
1 July 2025 11:57 AM IST
Bihar : तेज रफ्तार ट्रक ने डीटीओ ऑफिस की गाड़ी को मारी टक्कर, ईएसआई की मौत
x
Bihar बिहार: दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH27 पर जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के बोलेरो वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में डीटीओ कार्यालय के ईएसआई मुन्ना कुमार (प्रवर्तन अवर निरीक्षक) की मौके पर ही मौत हो गई. चालक व अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो करीब 30 फीट गहरी खाई में पलट गई. घायल दोनों कर्मियों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के खोरी गांव का रहने वाला है. जबकि घायल अजय कुमार और रवि कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है|
बताया जाता है कि दरभंगा डीटीओ का वाहन एनएच 27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहनों की जांच कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने डीटीओ के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे डीटीओ का वाहन सड़क से करीब 30 फीट नीचे खाई में पलट गया. जिससे मुन्ना कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, उन्हें टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इस पूरे मामले पर दरभंगा के मोटरयान निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिले के हसनपुर का रहने वाला है।
Next Story