
x
Bihar बिहार: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआं पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 3 साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान हृदयानंद पंडित की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। घायलों में मोहम्मद सलीमुद्दीन, मोहम्मद सलीम और पवन शामिल हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिक्रमगंज-डेहरी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। इससे पहले, उन्होंने थार के चालक और उसके साथ सवार दो अन्य लोगों को पकड़कर उनकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों नशे की हालत में थे।
सूचना मिलने पर काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, जाम हटाने और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
TagsBiharथार4 रौंदाएकमौतBiharThartramples 4one dead जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





