
x
Bihar बिहार: सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पूर्वी कोसी तटबंध पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक फूस की झोपड़ी में जा घुसी। हादसे के वक्त झोपड़ी में सो रहे दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हाटी पंचायत के बराही वार्ड 15 निवासी लक्ष्मी पासवान (55) और उनकी पत्नी तारा देवी (50) के रूप में हुई है। दोनों रोजाना की तरह सोमवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद झोपड़ी में सोने चले गए थे। रात करीब 11:30 बजे अचानक स्कॉर्पियो झोपड़ी में जा घुसी। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक लक्ष्मी पासवान मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पूर्वी कोसी तटबंध पर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। नवहट्टा थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन मालिक समेत पूरी घटना की जाँच की जा रही है। इस दुखद हादसे से इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए बिना वे आंदोलन जारी रखेंगे।
TagsBiharस्कॉर्पियोझोपड़ीदंपतीमौतScorpiohutcoupledeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





