
x
Bihar: बिहार के भोजपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली स्थित एक स्कूल के समीप की है। घायलों की पहचान 18 वर्षीय आकाश कुमार, 15 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार, 16 वर्षीय मुन्ना कुमार तथा एक अन्य शख्स जिसकी अभी पहचान नहीं हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
वहीं इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस सड़क हादसे की गंभीरता से छानबीन में जुट गई है।
TagsBiharस्कॉर्पियोट्रकटकराई4 घायलBiharScorpiotruckcollision4 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





