
x
Bihar बिहार: औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के दुल्ला बिगहा मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वैन खेत में पलट गई और बाइक को करीब 50 गज तक घसीटती हुई ले गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के पुरानी बाजार निवासी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गया में रहते थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
मृतक के बड़े भाई दुर्जय कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार किसी जरूरी काम से गोह प्रखंड के बाला बिगहा गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। जैसे ही वे दुल्ला बिगहा नहर से थोड़ी दूरी पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वैन उसे सड़क से घसीटते हुए खेत में ले गई। रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गोह थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। थानेदार मोहम्मद इरशाद ने बताया कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि दुर्घटना का कारण क्या था, क्या यह तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग या लापरवाही के कारण हुआ।
TagsBiharपिकअपबाइकटक्करयुवकमौतBiharpickupbikecollisionyoung mandeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





