
x
Bihar बिहार: बिहार के जमुई जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां एक अज्ञात पिकअप वैन ने शादी से लौट रहे बारातियों के ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. शादी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदीमोह गांव के पास मंगलवार की सुबह हुआ. मृतकों की पहचान सोनेल डहुआ गांव निवासी चंदन मांझी के पुत्र ऋषि कुमार (10 वर्ष) और जोधन मांझी के पुत्र गुल्लू कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई है|
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी बच्चे मंगलवार की सुबह बारात में शामिल होने के बाद ऑटो से गांव लौट रहे थे, तभी खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदीमोह गांव के पास आंधी के कारण एक पेड़ गिर गया था, जिसके कारण ऑटो चालक को वाहन रोकना पड़ा. इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस (बिहार पुलिस) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल बच्चे गौतम मांझी (12), दीपक कुमार (12) और मोदी कुमार (12) हैं, जो सोनेल डहुआ गांव के निवासी हैं। वहीं, इस हादसे के बाद मृतकों के परिजन गमगीन हैं।
TagsBiharपिकअपऑटोटक्कर2 मौतBiharpickupautocollision2 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





