
x
Bihar बिहार: औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 120 पर दाउदनगर-गया मुख्य मार्ग के हसपुरा थाना क्षेत्र के सिहाड़ी गांव के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार कार और ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान रामनगर गांव निवासी बंगाली राम (58) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में किशोर साव (68), चंद्रदेव राम (70), कृष्णा साव समेत अन्य शामिल हैं. जानकारी के अनुसार रामनगर गांव निवासी संतोषी साव की शादी के लिए धनबाटी करने के बाद सभी लोग ऑटो से दाउदनगर प्रखंड के रूपरा गांव लौट रहे थे. रास्ते में सिहाड़ी गांव के पुरानी बाजार के पास गोह से दाउदनगर जा रही अनियंत्रित कार ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी|
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बंगाली राम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर अफरा-तफरी दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच कार चालक मौके का फायदा उठाकर कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार कार काफी तेज गति से चल रही थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की दुर्घटना में अधेड़ की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
जाम की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम हटाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया
जाम हटने के बाद हसपुरा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। हसपुरा थानेदार नरोत्तम ने बताया कि कार और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसपुरा में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, बंगाली राम की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है। जबकि दुर्घटना में घायल अन्य लोगों के परिजन भी अपनों की हालत को लेकर चिंतित हैं।
TagsBiharकारऑटोटक्करअधेड़ मौतcarautocollisionmiddle aged man diesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





