बिहार

Bihar: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

Sarita
22 July 2025 8:34 AM IST
Bihar: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
x
Bihar बिहार: सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ई पर सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा दीनापट्टी पुल के पास हुआ, जहां सुपौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के बाद फरार हुई बस की तलाश की जा रही है।
Next Story