
x
Bihar बिहार: बिहार के सभी जिलों में आज यानी रविवार को आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. इसका असर देर रात से देखने को मिलेगा. वहीं, पटना और वैशाली के लिए आधी रात के बाद 3 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. दरअसल, आज पूर्णिया, कटिहार समेत पूर्वी बिहार के 12 जिलों में सबसे ज्यादा असर दिखने वाला है. इन जिलों में बारिश की ज्यादा संभावना है. आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है|
सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. आज यानी रविवार को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. इसका सबसे ज्यादा असर सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में देखने को मिलेगा. शेष जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। आंशिक बादल छाए रहने के बीच धूप भी निकलेगी।
TagsBiharआंधीतूफानबारिशचेतावनीBiharthunderstormrainwarningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





