बिहार

Bihar: कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर,चार की मौत

Sarita
8 April 2025 9:04 AM IST
Bihar: कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर,चार की मौत
x
Biharबिहार : बिहार के वैशाली जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार सदस्यों की जान चली गई. यह घटना मंगलवार की सुबह की है. महिसौर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में नई-नवेली दुल्हन भी शामिल है. इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया. महिसौर थाना क्षेत्र के जंदाहा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर पनसलवा चौक के पास कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए|
जानकारी के अनुसार पूरा परिवार एक शादी समारोह से कार से घर लौट रहा था. जैसे ही कार महिसौर थाना क्षेत्र के पनसल चौक के पास पहुंची तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है. जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, गणेश राय की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका मोना देवी के रूप में पहचान की गई है। जबकि नवविवाहिता की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story