
x
Biharबिहार: बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के रंगवा टोला में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे पूरा गांव दहल गया। इस दर्दनाक हादसे में मुनमुन रंगवा की चार वर्षीय बेटी सुनीता कुमारी की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय भी झुलसने की खबर है।दोपहर करीब दो बजे लगी आग मुनमुन रंगवा के घर में तेजी से फैल गई। परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह बचकर निकल आए, लेकिन मासूम सुनीता घर में ही रह गई। बताया जा रहा है कि बच्ची डरकर उपलों के ढेर में छिप गई, जहां वह जलती आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने जब आग बुझाई तो अधजले उपलों के बीच से उसका शव बरामद हुआ।
गांव में पसरा मातम
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, सीओ सरफराज अहमद, राजस्व कर्मचारी नासिर अहमद, मुखिया अभय सिंह व बीडीसी सदस्य जयराम कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।अगलगी में मुनमुन रंगवा का पूरा सामान- अनाज, कपड़ा, बिछावन व 10 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गया। यह रकम कड़ी मेहनत से बचाई गई थी। वीरेंद्र रंगवा की एक गाय जलकर राख हो गई, जबकि सुरेंद्र रंगवा का पलानीनुमा घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
TagsBiharआगबच्चीमौतBiharfiregirldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





