बिहार

बिहारः जीजा का साली पर आया दिल, बीच में आई सास तो किया यह हाल

Sarita
22 July 2022 9:00 AM IST
Bihar: Heart came on brother-in-laws sister-in-law, mother-in-law came in the middle, did this condition
x

फाइल फोटो 

जीजा साली का रिश्ता अक्सर रोमानी मोड़ ले लेता है। भटकाव में कई बार बड़ी आपराधिक घटनाएं भी हो जाती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जीजा साली का रिश्ता अक्सर रोमानी मोड़ ले लेता है। भटकाव में कई बार बड़ी आपराधिक घटनाएं भी हो जाती हैं। एक ऐसा ही मामला बिहार के शिवहर जिले से आया है। साली जीजा के दिल को भा गई तो उसने अगवा कर साली को पत्नी बना लिया। सास जब रोकने टोकने आई तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामला जिले के पिपराही थाना इलाके का है। घायल सास ने अपने दामाद के खिलाफ बेटी के अपरहण और अपने साथ मारपीट गाली गलौज का एफआईआर दर्ज कराया है।

पुलिस को दिए शिकायत में सास ने कहा है कि उसका दामाद मो. आलमगीर चार दिन पहले उसके घर आया। एक दिन रहने के बाद वह उसकी छोटी बेटी यानि अपनी साली को लेकर फरार हो गया। बेटी के गायब होने पर महिला को अपने दामाद पर ही शक हुआ। महिला जब बेटी खोजने दामाद के घर हिरम्मा थाना के रूपवारा गांव गई तो बेटी को वहीं पाया। जीजा ने तबतक साली से शादी रचा ली थी। बेटी को वापस ले जाने के लिए महिला ने जब कहा तो दामाद और उसे माता पिता ने गाली देना शुरू कर दिया। जब वह अपनी बात पर अडिग हो गई तो मार पीट कर भगा दिया।
प्रेम संबंधों में विफल जीजा-साली ने मौत को गले लगाया
महिला ने दामाद के साथ उसके पिता मो जहांगीर समेत उसकी मां हसीना खतून, भाई सलमान और अन्य परिजनों के खिलाफ पिपराही थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस पारिवारि ड्रामे में काफी सतर्कता से काम कर रही है क्योंकि साली अपने जीजा के विरोध में कुछ भी नहीं बोल रही है।
Next Story