बिहार

Bihar: रक्सौल मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी से मिला हैंड ग्रेनेड, कब्जे में लेकर जांच शुरू

Sarita
26 Jun 2025 11:57 AM IST
Bihar:  रक्सौल मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी से मिला हैंड ग्रेनेड, कब्जे में लेकर जांच शुरू
x
Bihar बिहार: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार को कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान बच्चों को एक थैला मिला जिसमें हैंड ग्रेनेड था। बच्चे खिलौना समझकर हैंड ग्रेनेड को हाथ में लेकर घूम रहे थे, तभी सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों की नजर बच्चों के हाथ में हैंड ग्रेनेड पर पड़ी। हैंड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। एसएसबी ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रक्सौल कस्टम ऑफिस जिस मैत्री पुल पर स्थित है, वहां से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए खास चिंता का विषय बन गया है। कितने हैंड ग्रेनेड हैं, उन्हें कौन लाया और उनका उद्देश्य क्या था जैसे सवालों के जवाब ढूंढना जितना जरूरी है, उतना ही उन्हें निष्क्रिय करना भी है। इसके लिए बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। फिलहाल हैंड ग्रेनेड को मिट्टी और बालू से भरी बोरियों के बीच खुले स्थान पर सुरक्षित रख दिया गया है। ग्रेनेड की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। एसएसबी सरिसवा नदी के आसपास और सीमावर्ती इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ग्रेनेड नेपाल से पुल तक लाया गया था।
Next Story