
x
Bihar बिहार: बिहार के मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित छह मिनी गन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए दो हथियार कारीगरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पौकड़ी बहियार में गोदिया नदी के पास छापेमारी की गई। इस दौरान छह मिनी गन फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई और दो हथियार कारीगरों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से तीन निर्मित और तीन अर्धनिर्मित देशी पिस्तौल, एक अर्धनिर्मित राइफल, सात कारतूस, एक ड्रिलिंग मशीन, तीन मैगजीन, चार बैरल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार कारीगरों की पहचान पौकरी गांव निवासी बबलू मंडल और राजेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार कारीगरों से पूछताछ की जा रही है।
TagsBiharबंदूक फैक्ट्रीभंडाफोड़ BiharGun factorybusted जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





