
x
Bihar बिहार: जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बेनीपुर कसबा गांव में तालाब में डूबने से दादी और पोते की मौत हो गई. दादी और पोते की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतकों की पहचान बेनीपुर कसबा गांव निवासी स्वर्गीय विष्णुदेव ताती की 70 वर्षीय पत्नी रामबती देवी और संजय कुमार गुप्ता के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार संजय कुमार ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा जो मानसिक रूप से कमजोर था, नहाने के लिए तालाब में गया था. अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा|
यह देख उसकी दादी रामबती देवी भी अपने पोते को बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण दादी और पोते दोनों की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया. जिसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. दादी और पोते की मौत से गांव में मातम का माहौल है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharतालाबदादी-पोतेमौतशोकमाहौल Biharpondgrandmother and grandsondeathmourningatmosphereजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





