बिहार

Bihar: खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही गंगा

Sarita
29 Aug 2025 9:39 AM IST
Bihar:  खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही गंगा
x
Bihar बिहार: मुंगेर में गंगा नदी गुरुवार को खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुँच गई और इस क्षेत्र में भीषण कटाव के कारण मुंगेर सदर प्रखंड के कुतलुपुर दियारा इलाके के छह घर गंगा नदी में समा गए हैं।
कुतलुपुर दियारा के कटाव पीड़ित रामविलास पासवान ने बताया है कि बीती रात कटाव के कारण छह ग्रामीणों के पक्के मकान गंगा में समा गए। साथ ही घर में रखे सारे बर्तन, रसोई गैस सिलेंडर, चूल्हा, कपड़े, अनाज आदि भी गंगा में समा गए। इस सूचना के बाद मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव के निर्देशन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्रभावित परिवारों को राशन, तिरपाल और दैनिक आवश्यक वस्तुएं निःशुल्क उपलब्ध कराईं।
Next Story