
x
Bihar: बिहार के वैशाली जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल प्रेमिका से बढ़ती नजदीकियों को युवक बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए उसने अपने दोस्त को घर से बुलाया और फिर चलती कार में गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक, मामला हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पिछले गेट स्थित मैदान का है. मृतक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के छोटी यूसुफपुर गांव निवासी राजकुमार साह के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था|
आदित्य भी उस लड़की से बातचीत करता था. आरोपी युवक को यह बर्दाश्त नहीं हुआ. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. मंगलवार की देर रात आदित्य कुमार के दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए. बुधवार की सुबह दोस्तों ने कार में ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर आरोपियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया और भागने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया. लेकिन सड़क जाम होने के कारण बदमाश कार छोड़कर पैदल ही भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार भी जब्त कर ली है। उधर, युवक की हत्या के बाद परिवार के लोग गमगीन हैं। बताया जाता है कि युवक की दाहिनी आंख के नीचे गोली मारी गई है।
TagsBiharलड़कीचक्करदोस्तोंयुवकमौतघाटBihargirlaffairfriendsyoung mandeathGhatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





